फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   milk samiti to be built

Bilaspur News: बिलासपुर की 101 पंचायतों में बनेंगी दुग्ध सहकारी समितियां

Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
milk samiti to be built
पहले चरण में 25 पंचायतों का हुआ चयन, क्लस्टर स्तर पर होंगे कलेक्शन सेंटर
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा दूध का उचित मूल्य, सरकार कराएगी गुजरात एक्सपोजर विजिट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की 101 पंचायतों में दुग्ध सहकारी समितियों के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में 25 पंचायतों में समितियों का गठन किया जाएगा। प्रक्रिया अंतिम दौर में है और शीघ्र ही इन समितियों को आवश्यक लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे।

बैठक में मिल्कफेड मंडी के विवेक ठाकुर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला पशुपालन अधिकारी और सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक भास्कर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि पशुपालन विभाग के सर्वेक्षण के अनुसार जिले की पंचायतों में प्रतिदिन औसतन 200 लीटर अतिरिक्त दूध का उत्पादन हो रहा है। इसके प्रभावी संग्रहण और विपणन के लिए पंचायत स्तर पर समितियां बनाई जा रही हैं। साथ ही क्लस्टर स्तर पर मिल्क कलेक्शन सेंटर स्थापित होंगे, जहां से दूध को चिलिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा। कहा कि दूसरे चरण में उन पंचायतों को शामिल किया जाएगा, जहां प्रतिदिन 100 लीटर से अधिक सरप्लस दूध का उत्पादन होता है। सरकार किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए दुग्ध उत्पाद निर्माण को बढ़ावा दे रही है। राज्य सहकारी डेयरी उत्पादक समितियों के माध्यम से दूध और दुग्ध उत्पादों की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन की संपूर्ण प्रक्रिया को सशक्त बनाया जाएगा। किसानों को सहकारी तंत्र से परिचित कराने के लिए सरकार गुजरात जैसे अग्रणी राज्यों में एक्सपोजर विजिट की भी व्यवस्था करेगी। उपायुक्त ने कहा कि पशुपालन और डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इच्छुक पंचायतों से आग्रह किया कि वे पशुपालन विभाग से संपर्क कर समितियों के गठन की प्रक्रिया में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed