फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message on TB prevention carried on the waves of Gobind Sagar Lake

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील की लहरों पर टीबी से बचाव का संदेश

Sun, 13 Sep 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Message on TB prevention carried on the waves of Gobind Sagar Lake
संकल्प एक्सपीडिशन में एनसीसी कैडेट्स जागरूकता रैलियां निकालते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक।
ज्योरीपत्तन और झंडूता में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

लोगों को बीमारी के लक्षण और समय पर जांच के प्रति किया जागरूक
साहसिक नौकायन के साथ सामाजिक सरोकारों का संदेश दे रहे 70 कैडेट्स

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संकल्प अभियान-2026 के पांचवें दिन गोबिंद सागर की लहरों पर साहसिक नौकायन कर रहे एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को टीबी से बचाव और समय पर उपचार का संदेश दिया। अभियान के तहत ज्योरीपत्तन और झंडूता में कैडेट्स ने जागरूकता रैलियां निकालीं। इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी गई। दिनभर की गतिविधियों के बाद 70 कैडेट्स और प्रशिक्षक दल देर शाम कलोल पहुंचे।
ज्योरीपत्तन पहुंचने पर कैडेट्स ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना और भूख कम लगना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर इन्हें सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी की आशंका होने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

कैडेट्स ने लोगों से टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को टीबी मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी कैडेट्स के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कैडेट्स नौकायन करते हुए झंडूता पहुंचे। यहां भी उन्होंने टीबी से बचाव को लेकर रैली निकाली और ग्रामीणों को बीमारी के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स ने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए समय पर जांच और पूरा उपचार जरूरी है। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी जोर दिया। अभियान में साहसिक नौकायन के साथ स्वच्छता, जल संरक्षण और टीबी मुक्त भारत जैसे सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। इससे कैडेट्स को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार से किया संवाद
दिनभर की गतिविधियों के बाद कलोल पहुंचे कैडेट्स ने परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार से विशेष संवाद किया। उन्होंने अपने सैन्य अनुभव कैडेट्स के साथ साझा किए और उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उनके अनुभवों से कैडेट्स को अनुशासन, साहस और देश के प्रति समर्पण की सीख मिली।

संकल्प एक्सपीडिशन में एनसीसी कैडेट्स जागरूकता रैलियां निकालते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक।

संकल्प एक्सपीडिशन में एनसीसी कैडेट्स जागरूकता रैलियां निकालते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed