फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message of awareness against substance abuse conveyed through street plays.

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Message of awareness against substance abuse conveyed through street plays.
ग्राम पंचायत बड़ी मझेड़वा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: प्रशा
डकारी और बड़ी मझेड़वा में लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय घुमारवीं की ओर से शुक्रवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत डकारी और बड़ी मझेड़वा में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मां वैष्णो कला मंच बरठीं के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों ने संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा इससे दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए। ग्राम पंचायत डकारी में 85 और बड़ी मझेड़वा में 70 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल, ग्रामीण और चिकित्सा विभाग से पहुंचे रिसोर्स पर्सन भी मौजूद रहे। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय घुमारवीं की ओर से दिनेश कुमार ने उपस्थित लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed