{"_id":"616afca992619d47280d636f","slug":"mesmerized-by-classical-music-bilaspur-news-sml3874166169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय संगीत से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय संगीत से किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
लखनपुर में आयोजित स्वर धारा संगीत गोष्ठी के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। स्वर साधना म्यूजिकल एसोसिएशन बिलासपुर के बैनर तले लखनपुर में स्वर धारा संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्राचार्य एसआर कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
कार्यक्रम में बिलासपुर के उभरते सितारों ने शास्त्रीय संगीत और वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुति दी। शास्त्रीय संगीत में राज्य स्तर पर कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके प्रत्युष और उत्कर्ष शर्मा ने गणेश और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।
इसके बाद अक्षय कौशल ने सितार की दमदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रत्युश शर्मा ने राग दुर्गा और हारमोनियम वादन और उत्कर्ष शर्मा ने गजल की शानदार प्रस्तुति दी। तबले पर संगत कर रहे रजनीश धीमान ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान रंगकर्मी शिवांगी रघु ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के आयोजक संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा ने बताया कि कई बड़े शहरों में ऐसे अस्पताल और चिकित्सालय खुले हैं, जहां रागों से रोगों का उपचार किया जाता है। यहां शास्त्रीय गायन को अधिमान नहीं दिया जाता। इसके चलते स्वर धारा संगीत कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर एक माह शहर में ऐसी संगीत गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। ताकि लोग शास्त्रीय संगीत को सुने और समझें। संगीत गोष्ठियों से लोगों को बताया जाएगा कि शास्त्रीय गायन क्या है और इसे सुनने के क्या क्या फायदें हैं। मुख्यातिथि एसआर कौशल ने कहा कि स्वरधारा का मंच आने वाली युवा पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जो संगीत के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहते हैं। बिलासपुर में टैलेंट की कमी नहीं है, बस जरूरत है तो एक सही मंच मिलने की। उन्होंने स्वर साधना म्यूजिकल एसोसिएशन की पूरी टीम को बधाई और भविष्
य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुधीर गौतम, प्रो. राजेश कुमार, अनिल धीमान, गुरविंद्र सिंह, पंकज शर्मा, अंशुल पुंडीर, भजन गायक अभिषेक सोनी, रंगकर्मी नवीन सोनी, अभिषेक डोगरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।