फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mela in ghumarwin

लच्छी-लच्छी... लोक गलांदे पर झूमे दर्शक

Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
mela in ghumarwin
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर दास राठी नाटी डालते हुए। - फोटो : BILASPUR
भगेड़/घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में सीर खड्ड किनारे आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मोत्सव मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही। उन्होंने हिमाचल तू फले फूले तेरे साए में हमको रहना है, जब तक सांस चलेगी जय हिमाचल कहना है गाने पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नीरू चाली घूमदी चाली शिमले बाजारे, शालू रे क्वार्टरे लागी रौंनका, ओ राठी, ढीम-ढीम ढोलकी बाजी ढोलकी, लच्छी-लच्छी लोक गलांदे नाटियों पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार जीवन ने शिव कैलाशों के वासी, नीरज ने लंबी तगड़ी ओ, विशाल ठाकुर ने अम्मा पूछदी सुन धीये मेरी, ईशिता ने आओ ऐसा दीप जलाएं गीत से बेटी है अनमोल का संदेश दिया। अजय भारद्वाज ने हुस्न पहाड़ों का गीत प्रस्तुत किया। तृप्ता देवी ने चन चढ़या गीत प्रस्तुत किया। शुभम, प्रियंका ने भी गीत प्रस्तुत किए। हरीश ने माए नी मेरिये चंबा कितनी कर दूर, रमा शर्मा ने बाबुल मेरिया गुड़िया, विवेक शर्मा ने गुलाबी आंखेें जो तेरी देखी, सीमा कुमारी ने कजो नैन मिला, नीमो चौधरी ने गुड़ियां व कौशल्या ने छड़ चरखे दा प्यार कूड़े गीत प्रस्तुत किया। अभिषेक ने चली गई बरखा, छोटी गंभरी के नाम से प्रसिद्ध ब्रह्मी देवी भला मियां मनेजरा, रण सिंह चौहान ने रंग डालना चूना ओ, आशीष ने ओ बांकी बांकी छोरिये आइजा घुमारवीं रे मेले, सुभाष राणा ने गीत प्रस्तुत किया। हंसराज ने ठंडी-ठंडी हवा चलदी गीत प्रस्तुत किया। मोहित गर्ग ने सासू चारे बकरियां गीत प्रस्तुत किया। अक्षित और साथियों ने रैप से दर्शकों की तालियां बटोरीं। कॉमेडियन हरबंस अरोड़ा ने दर्शकों को खूब हंसाया। धीरज शर्मा ने भोले नाथ हमारा, शिव-शिव जपा करो गीत से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत कर बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाएं हैं, आने से उसके आए बहार और दिल्ली शहर चल वो रेशमा गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूनम सरमायक ने माही वे मोहब्तां सचियां ने, लैला ओ लैला, हरे रामा हरे कृष्णा, रमेश ठाकुर ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गाबर कंपनी महाप्रबंधक कर्नल बीएस चौहान ने ज्योति प्रज्वलित कर की। मंच संचालन डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दिलवर व कुलदीप गुलेरिया ने किया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज सांख्यन, राजेश शर्मा, मोहिंद्र पाल रत्वान, श्याम लाल, अश्वनी रतवान, कपिल शर्मा, निशा चोपड़ा, प्रधान राकेश चोपड़ा, नवनीत गुलेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed