फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mega employment fair in Auhar on 10th

Bilaspur News: औहर में मेगा रोजगार मेला 10 को

Sat, 04 Jan 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mega employment fair in Auhar on 10th
फार्मा, सुरक्षा सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, आईटीईएस के भरे एक हजार से ज्यादा भरे जाएंगे हजार पद
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी उम्मीदवारों को देंगे नियुक्ति पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेधावी स्किल यूनिवर्सिटी की ओर से 10 जनवरी को बिलासपुर के औहर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला औहर टूरिज्म कॉम्प्लेक्स में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। मेले में एफएमसीजी, फार्मा, सुरक्षा सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, आईटीईएस और स्टाफिंग जैसे क्षेत्रों में 1,000 से अधिक रिक्त पद भरे जाएंगे। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया कौशल आधारित होगी। इससे योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार मिलेगा। नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी इस मेले में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

धर्माणी ने कहा कि रोजगार मेला प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार देने का महत्वपूर्ण कदम है। मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगी। सरकार युवाओं को उनके कौशल के अनुसार रोजगार देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed