फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting hall inagurated

सिहड़ा पंचायत में 6.25 लाख से निर्मित बैठक कक्ष का लोकार्पण

Mon, 23 Aug 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
meeting hall inagurated
विधायक सदर सुभाष ठाकुर ग्राम पंचायत सिहड़ा में नवनिर्मित बैठक कक्ष का लोकार्पण करते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने ग्राम पंचायत सिहड़ा में 6 लाख 25 हजार से निर्मित बैठक कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने 15 लाख से निर्मित सिहड़ा-पट्टा संपर्क मार्ग और 5 लाख से निर्मित पट्टा-मैहथली सड़क का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंहड़ा पंचायत में लोगों की मांग पर पंचायत हाल का निर्माण किया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ सड़क निर्माण और 150 करोड़ पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर से बंदला होकर ब्रह्मपुखर तक सड़क उन्नयन के लिए 20 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। बंदला और आसपास की पंचायतों की पेयजल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैहथली-पट्टा सड़क पर विधायक निधि से 5 लाख 25 हजार, धमणा सड़क पर 4 लाख 71 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। विनायकघाट से बंदला सड़क निर्माण पर 4 वर्ष में 60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 5 किलोमीटर तक पक्का करने पर इस वर्ष 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बंदला स्कूल संपर्क मार्ग को पक्का करने के कार्यों का भूमि पूजन किया। इस पर 5 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने परनाली में 35 हजार लीटर क्षमता के पेयजल टैंक का भूमि पूजन भी किया। कहा कि सिंहड़ा में 1 लाख लीटर क्षमता के मेन वाटर टैंक का निर्माण किया गया है जिसे 32 एमएम की पाइप लाइन से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 65 करोड़ से कोलडैम से पेयजल योजना बनाई गई है। इससे 1 लाख लोगों को पीने का पानी मिल रहा है। जल जीवन मिशन से हर घर को नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। 14 करोड़ से पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का सुदृढी़करण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बंदला पंचायत के पट्टा गांव में बिजली की वोल्टेज की सुधार के लिए ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, मंडल महामंत्री पवन ठाकुर, प्यारे लाल चौधरी, पूर्व मंडलाध्यक्ष बृज लाल, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, बीडीओ स्पर्श शर्मा, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग दुनी चंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान बंदला सतीश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सिहड़ा सरोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed