{"_id":"5fbfe4a78ebc3e9b7638c15c","slug":"meeting-bilaspur-news-sml3526622174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनिमल ट्रॉमा सेंटर में हुआ सड़क किनारे पड़े 65 पशुओं का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनिमल ट्रॉमा सेंटर में हुआ सड़क किनारे पड़े 65 पशुओं का इलाज
विज्ञापन
बिलासपुर के बचत भवन में बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त रोहित जंबाल।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने ब्लू क्रॉस सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पशुओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए जिला में ब्लू क्रॉस सोसाइटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहां लोग मानव अधिकार के लिए चिंतित हैं, वहीं पशुओं के अधिकार के लिए भी सजग रहें।
उन्होंने कहा कि जिला में ब्लू क्रॉस सोसाइटी पशुओं के कल्याणार्थ कार्य कर रही है। जिला में एनिमल ट्रीटमेंट ट्रॉमा सेंटर भी बनाया गया है। जिसका उद्देश्य घायल पशुओं को तुरंत चिकित्सा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि एनिमल ट्रामा सेंटर में अब तक सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े 65 पशुओं का इलाज किया जा चुका है। जिला में गोवंश संरक्षण के लिए 14 गो सदन बनाए गए हैं। बरोटा डबवाला, धार टटोह और जांगला में काऊ सेंचुरी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पशुओं की टैगिंग की जा रही है और गो सदनों को 500 रुपये प्रति माह प्रति पशु सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि गो सदनों को मनरेगा के तहत और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर गो सदनों को मजबूत करने के बारे कार्य योजना तैयार कर उसकी सूचना उपलब्ध करवाएं।
इस अवसर पर गो सदन संचालकों के साथ भी आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम सदर रामेश्वर दास, घुमारवीं शशिपाल शर्मा, झंडूता विकास शर्मा, स्वारघाट (तहसीलदार) हुसन चंद, उपनिदेशक पशु पालन डॉ. लाल गोपाल, सहायक निदेशक पशु पालन (परियोजना) डॉ. विनोद कुंदी, सहायक निदेशक पशु पालन (प्रसार) डॉ. जीवन लाल, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, समस्त खंड विकास अधिकारी और गो सदन संचालक उपस्थित रहे।