फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

‘हिंसा हो रही उस नारी की जो हम सबको ही जनती है’

Sun, 08 Mar 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
meeting
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाडली फाउंडेशन की ओर से साहित्यिक संगोष्ठी के बाद मौजूद महिलाएं। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लाडली फाउंडेशन की ओर से साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट द्वारा की गई जिसमें रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं लाडली फाउंडेशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने शिरकत की।
विज्ञापन

साहित्यकार संगोष्ठी के दौरान अनीता शर्मा ने कहा कि ‘हिंसा हो रही उस नारी की जो हम सबको ही जनती है’। मर्यादा की बात बताकर मत डयोढ़ी में बंद करो, कत्ल करो उस रावण का घटना हरने की होती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक बिल्किस खान ने देवी का प्रतिरूप, आवाज बहुत है प्यारी, आंखों में इक नजाकत बदन पे है साड़ी, किसी की जान वो बिन उनके जीवन है खाली, उनके जैसा कोई न हर जगह वो ही है छाई पलट दे जो दुनिया की तस्वीर वो है नारी की सुंदर रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब की उपाध्यक्ष सविता शर्मा ने प्रस्तुति देते हुए कहा कि तस्वीर अब भारत की देखो सब बदली बदली लगती है, कहीं न कहीं आज भी महिलाओं से जुड़े फैसले उनके पिता, भाई या फिर पति द्वारा ही लिए जाते हैं। रेनबो स्टार क्लब की मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से तात्पर्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और कानूनी ताकत में वृद्धि और सुधार करना है ताकि महिलाओं को समान अधिकार सुनिश्चित किया जा सके और उन्हें अपने अधिकारों का दावा करने के लिए पर्याप्त विश्वास दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडली फाउंडेशन की जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने कहा कि नारी हर घर की शान होती हैं। आज के युग में तो नारी घर के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपना स्थान बना चुकी हैं। महिला देश, समाज एवं परिवार का मुख्य आधार होती हैं। महिलाएं समाज को सभ्य बनाने से लेकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज महिलाओं ने खुद को हर क्षेत्र में साबित किया है। इस मौके पर शकुंतला देवी, शालू, रीता देवी, सीमा ठाकुर, जोया खान, शिवानी शर्मा, प्रियंका ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed