फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

शहर में येलोलाइन लगाने की उठाई मांग

Fri, 14 Feb 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा से मिलते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। व्यापार मंडल बिलासपुर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हाल ही में डियारा सेक्टर में एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसी मांग को लेकर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अगुवाई में एसपी से मिला।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जहां पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उसके बाद व्यापारमंडल की ओर से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि बिलासपुर शहर में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में फेरी लगाने वाले पहुंच रहे हैं जो दिन भर शहर के गली-मोहल्लों में घूमकर अपना सामान बेचते हैं और फिर लापता हो जाते हैं। इन लोगों के पहचान पत्र चेक किए जाने चाहिए और इनका पुलिस चौकी व थाने में नियमित रूप से पंजीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि शहर में सड़कों के किनारे यलोलाइन लगनी चाहिए। शहर में दोपहिया वाहनों पर युवा तेज गति से सड़कों पर चलते हैं। कई युवाओं ने बाइकों के साइलेंसर खोल रखे हैं और वह जोर से पटाखे मार कर निकलते हैं जिस कारण आम लोग परेशान होते हैं। ज्ञापन में यह भी मांग की है कि बाजार में हेलमेट के लिए रियायत बरती जाए। ट्रक और बस वाले भी रात को प्रेशरहॉर्न बजाते हैं जिस कारण जनता को परेशानी होती है। बाजार में खरीददारी करने ग्राहक आते हैं जिनके हैलमेट के चालान में रियायत बरती जाए और उदंड युवाओं पर नकेल कसी जाए।

इस मौके पर महासचिव सुरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान तरूण टाडू, मुख्य सलाहकार शान अली ,उपप्रधान रामलाल शर्मा, नवीन वर्मा, अमित गुप्ता, राज वर्मा, शैलेंद्र बख्शी, गोलू सहित व्यापारमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed