फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

एसीसी खनन क्षेत्र के प्रभावितों की समस्याएं हल करेगी कमेटी

Sun, 19 Jan 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर। एसीसी खनन क्षेत्र के प्रभावित गांव का मुद्दा न केवल ग्रामीणों बल्कि जिला प्रशासन और सरकार के लिए भी बड़ी समस्या बन चुका है। इसी के चलते समस्या के समाधान के लिए जिला उपायुक्त एक कमेटी का गठन करने जा रहे हैं जो खनन क्षेत्र के साथ लगते गांव की समस्याओं का जायजा लेगी और उसके समाधान के लिए उचित रिपोर्ट तैयार करेगी। रिपोर्ट के आधार पर जिला उपायुक्त आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एसीसी खनन क्षेत्र के साथ लगते गांव कुनणु, धौण-कोठी, बलोह और बरयाही के ग्रामीण एसीसी की ओर से की जा रही भारी ब्लास्टिंग से पिछले कई वर्षों से परेशान है। इतना ही नहीं ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में दरारें तक आ गई हैं। वहीं लोगों को हर तरह के प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसके लिए कई आंदोलन किए, वहीं जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को भी इस समस्या के हल के लिए कई बार ज्ञापन सौंपा लेकिन जिला प्रशासन मात्र कमेटी गठित कर औपचारिकता पूरी करता आया है। वहीं कई कमेटियों ने तो अपनी रिपोर्ट में माना भी है कि एसीसी खनन क्षेत्र में हो रही ब्लास्टिंग से लोग प्रभावित हैं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खनन क्षेत्र उक्त सभी गांवों के बिल्कुल समीप है जिस कारण माइनिंग एक्ट का भी सीधे उल्लंघन है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद भी लोगों की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि लोगों ने इस समस्या को जनमंच में भी उठाया था। वो उक्त गांव के लोगों की समस्या को लेकर काफी संजीदा हैं और वो जल्द ही इसका समाधान करेंगे। कहा कि इसके लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जा रही है। कमेटी जो भी रिपोर्ट तैयार करेगी वो उसपर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेंगे। कहा कि जिला की जनता की समस्याओं का निवारण करना उनका प्राथमिक दायित्व है। खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed