फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin College students can now complete RME registration until September 7.

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के विद्यार्थी अब सात सितंबर तक करें आरएमई पंजीकरण

Fri, 28 Aug 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin College students can now complete RME registration until September 7.
एचपीयू की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

पंजीकरण के बिना विद्यार्थी नहीं भर सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीवॉक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एचपीयू में पंजीकरण कराने की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी सात सितंबर तक रजिस्ट्रेशन-कम-माइग्रेशन-कम-एनरोलमेंट (आरएमई) पंजीकरण करवा सकते हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट nrme.hpushimla.in पर लॉग इन कर सात सितंबर तक अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पंजीकरण करना आवश्यक होगा। पंजीकरण के बिना विद्यार्थी भविष्य में इन पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। विद्यार्थियों को दसवीं और जमा दो कक्षा के प्रमाणपत्र की मूल प्रति स्कैन कर पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करनी होगी। इसके अलावा माइग्रेशन प्रमाणपत्र की मूल प्रति भी पीडीएफ में स्कैन कर अपलोड करनी होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अलावा सीबीएसई, एनआईओएस या अन्य बोर्ड से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को माइग्रेशन प्रमाणपत्र की मूल प्रति आवेदन के साथ कॉलेज कार्यालय में जमा करवानी होगी। विद्यार्थियों को पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर भी स्कैन कर जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करनी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद उसकी एक प्रति आगामी सत्यापन के लिए कॉलेज के कमरा नंबर 105 में जमा करवानी होगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed