फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

जिला अस्पताल में पेंशनरों के लिए तैनात हो चिकित्सा विशेषज्ञ : रविंद्र

Sat, 07 Dec 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
meeting
विश्वकर्मा मंदिर में बैठक के दौरान पेंशनर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर शहरी इकाई की मासिक बैठक विश्वकर्मा मंदिर में हुई जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं 17 दिसंबर को होने वाले स्थापना दिवस पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी इकाई अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि स्थापना दिवस पर 80 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनर के नाम सदर खंड के सचिव चेतराम वर्मा को 10 दिसंबर से पहले प्रेषित करें।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर एक ईंट शहीद के नाम पर चर्चा करते हुए पेंशनर ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि शहीद स्मारक पर विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित वीर भंडारी राम की प्रतिमा लगाई जाए। पेंशनरों ने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और शौचालयों की साफ-सफाई पर भी अस्पताल प्रबंधन ध्यान दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष रविंद्र भट्टा ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर अधिक से अधिक पेंशनर भाग लें। वहीं पेंशनरों ने जिला अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से चिकित्सा विशेषज्ञ मुहैया करवाएं। इस मौके पर इकाई के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed