फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

पेंशन अदालत में सभी अधिकारी जरूरी जानकारियां ग्रहण करें

Tue, 22 Oct 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
जिला परिषद हॉल बिलासपुर में पेंशनर अदालत का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त राजेश्वर गोयल। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कार्यालय प्रधान महालेखाकार हिमाचल प्रदेश शिमला की ओर से जिला परिषद हाल में दो दिवसीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत का शुभारंभ उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महालेखाकार कार्यालय की ओर से आयोजित पेंशन अदालत समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहाकि पेंशन अदालत में सभी अधिकारी आवश्यक जानकारियां ग्रहण करें ताकि कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशन मामले बनाते समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और पेंशनर को सभी लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि इस दो दिवसीय पेंशन अदालत में सभी प्रकार की शंकाओं को अवश्य दूर कर लें। प्रधान महालेखाकार कार्यालय के लेखा अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पेंशन अदालत में प्रथम दिन स्वारघाट और बिलासपुर के लगभग 120 आहरण एवं वितरण अधिकारियों, जिला कोषाधिकारी एवं पेंशन कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अदालत का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की ओर से पेंशन, पारिवारिक पेंशन, सामान्य भविष्य निधि, ऋण संबंधी मामलों से संबंधित समय-समय पर जारी संशोधित नियमों अधिसूचनाओं तथा दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाना है तथा पेंशन भोगियों, अभिदाताओं द्वारा मौके पर रखी गई समस्याओं एवं विभागों में पूर्ण दस्तावेजों के अभाव के कारण लंबित मामलों का यथासंभव निपटारा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इन विषयों से संबंधित जिन अभिदाताओं एवं पेंशन, पारिवारिक पेंशन भोगियों द्वारा मामले प्रस्तुत किए गए उनका मौके पर समाधान भी सुनिश्चित किया गया। प्रधान महालेखाकार कार्यालय की ओर से हेल्प डेस्क लगाकर निर्धारित फार्मों, नामांकन पत्र, शिकायत निवारण प्रपत्र पेंशन मामलों से संबंधित सभी प्रकार के फार्म उपलब्ध कराए गए ताकि पेंशनभोगी एवं सामान्य भविष्य निधि अभिदाता आहरण एवं संवितरण अधिकारी सभी प्रकार की आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें और नियमों के अंतर्गत देय लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर किए जाने प्रस्तावित हैं।
इस अवसर पर हंसराज ने जीपीएफ से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर लेखा अधिकारी हरीश जुल्का भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed