फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

श्रीनयना देवी मंदिर न्यास का साढ़े 86 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास

Sat, 21 Sep 2019 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
meeting
श्री नयना देवी में मंदिर न्याय की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त - फोटो : BILASPUR
श्रीनयना देवी(बिलासपुर)। श्रीनयना देवी मंदिर न्यास की बजट बैठक का आयोजन मंदिर न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में किया गया। गत दिवस देर रात तक चली इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं बैठक में कई फैसले भी लिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर न्यास अध्यक्ष सुभाष गौतम, मंदिर अधिकारी हुस्न चंद तथा न्यास के सदस्य आशुतोष शर्मा, सुरेश शर्मा, सीता राम, नीलम शर्मा राजेश चौधरी, संतोष कुमार, कमला देवी, विनोद कुमार, चंद्र प्रकाश, लाजपत सहित मंदिर के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बजट पेश करते हुए मंदिर आयुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि वर्ष 2019 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित बजट 86,60,70,199 करोड़ रखा गया है। वर्तमान में अभी तक न्यास के पास 61,87,70,199 करोड़ सुरक्षित हैं। वर्ष 2019 में न्यास को दानियों से 2 करोड़ 80 लाख तथा मुख्य गल्ले से 15 करोड़, मंदिर की संपत्ति दुकानों आदि के किराये से 31 लाख, डिबेंचर पर अनुमानित ब्याज 3 करोड़ 20 लाख, अन्य राजस्व से 25 लाख, मंदिर न्यास की दुकान से 1 करोड़ 77 लाख तथा विदेशी मुद्रा से अनुमानित 1 करोड़ 40 लाख राशि रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 में मंदिर न्यास प्रशासनिक कार्यों पर 4 करोड़ रुपये, कर्मचारियों के वेतन पर 5 करोड़ 20 लाख, पुजारियों के शेयर पर 4 करोड़, नवरात्रों के आवश्यक प्रबंधों पर 1 करोड़, लंगर पर 1,34,50,000 करोड़, मात्रि आंचल भवन पर 3 लाख, मातृशरण भवन की मरम्मत पर 2 लाख, गुफा की मरम्मत पर 1 लाख, मंदिर न्यास द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 1 करोड़ 69 लाख, संस्कृत कॉलेज पर 1,26,50,000 करोड़ तथा मदिर न्यास की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों पर 3 करोड़ 14 लाख, मंदिर न्यास की दुकान पर 1 करोड़ 73 लाख खर्च करने का प्लान तैयार किया है।

न्यास आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2019 में न्यास को कुल आमदन 24,73,00,000 करोड़ अनुमानित है। जबकि न्यास वर्ष 2019 में 23 करोड़ 61 लाख खर्च करेगा। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में न्यास के 2 करोड़ के कार्य चले हैं तथा नए कार्यों पर न्यास 2019 में 3 करोड़ 14 लाख खर्च करेगा। मरम्मत कार्यों पर न्यास 63 लाख खर्च करेगा। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए न्यास आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2019 में न्यास मंदिर के सुंदरीकरण तथा मास्टर प्लान बनाने पर ध्यान देगा तथा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार हर कार्य को गति प्रदान करेगा। इस प्रकार न्यास का श्रीनयना देवी में वर्ष 2019 में मंदिर न्यास का कुल अनुमानित बजट 86,60,70,199 करोड़ सर्वसम्मति से पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed