फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Medicine shops will remain closed for 24 hours tomorrow in the district.

Bilaspur News: जिले में कल 24 घंटे बंद रहेंगी दवा दुकानें

Mon, 18 May 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 18 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Medicine shops will remain closed for 24 hours tomorrow in the district.
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को बंद करने की मांग
विज्ञापन

दवा विक्रेता संघ ने हड़ताल को लेकर लोगों से पहले ही दवाएं लेने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केमिस्ट और ड्रगिस्ट विक्रेताओं की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर बिलासपुर में भी देखने को मिलेगा। 19 मई रात 12 बजे से 20 मई रात 12 बजे तक जिलेभर में अंग्रेजी दवाओं की अधिकांश दुकानें बंद रहेंगी। दवा विक्रेता संघ बिलासपुर के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हड़ताल ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के अध्यक्ष जेएस शिंदे और प्रदेश स्तर पर हिमाचल प्रदेश सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स अलाइंस के अध्यक्ष संजीव पंडित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। हेमंत शर्मा ने कहा कि दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांग ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की है। उनका आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नकली दवाओं का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा है। इसके अलावा सरकार से 28 अगस्त 2018 के जीएसआर-817 को वापस लेने और दवाओं पर भारी कॉरपोरेट डिस्काउंट बंद करने की मांग भी उठाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को नकली और अवैध दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही 26 मार्च 2020 के कोविड जीएसआर-220 को भी वापस लेने की मांग की गई है। दवा विक्रेता संघ ने बिलासपुर जिला के लोगों से अपील की है कि वे जरूरत की दवाएं पहले ही खरीद लें और हड़ताल को समर्थन दें, ताकि सरकार को नकली एवं अवैध दवाओं के व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed