{"_id":"5f1dcdc88ebc3e63b956ee56","slug":"medical-agreculter-bilaspur-news-sml339676385","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग के अधिकारियों ने बरमाणा में किया किसानों की फसलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बरमाणा में किया किसानों की फसलों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा(बिलासपुर)। कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर ने अपनी टीम के साथ बरमाणा गांव में किसानों की फसलों का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा किसानों को मौके पर ही फसलों को लगने वाले कीड़े को मारने की दवाई उपलब्ध करवाई गई।
डॉ. प्रकाश ने कहा कि बरमाणा में किसानों की मक्की की फसलों को तना भेदक नामक कीड़ा लगा हुआ है। जिसके समाधान के लिए मौके पर उपस्थित किसानों को साइपरमेथलीन की दवाई वितरित की गई। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। कुछ एक जगह पर पाया गया कि मक्की की फसल पर तना भेदक व फॉल आर्मीवार्म के प्रकोप से फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने सभी किसानों को बताया कि फसलों को लेकर किसी भी तरह की जानकारी के लिए सभी विकास खंडों में कार्यरत कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते है। इस मौके पर कृषि प्रसार अधिकारी अनिल कुमार ने भी उपस्थित किसानों को फसल को खत्म करने वाले कीड़े को मारने के लिए विशेष तरीका बताया। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि उपरोक्त कीटों के नियंत्रण के लिए किसान फसल की सुंडी को पकड़कर मसल दें। कीटनाशक दवाई क्लोरोपायरिफॉस का छिड़काव करें। इससे फसल बर्बाद होने से बच जाएगी।