फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Masters Athletics and Open Cross Country Championship on 9th and 10th

Bilaspur News: मास्टर्स एथलेटिक्स व ओपन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप नौ और 10 को

Sat, 02 Nov 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 02 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Masters Athletics and Open Cross Country Championship on 9th and 10th
बिलासपुर में आयोजित मास्टर्स एथलेटिक्स संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्त्रोत: जागरूक पाठक
-इच्छुक खिलाड़ी 5 नवंबर तक करवा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

-चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए समिति का किया गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स संघ की बैठक शनिवार को बिलासपुर में हुई। बैठक में 9 और 10 नवंबर को बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


इसकी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इच्छुक खिलाड़ी 5 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। संघ के महासचिव रिपुदमन कौशिक ने बताया की इस चैंपियनशिप के विजेता 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। इसके अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस और जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में लगभग 600 एथलीट भाग लेंगे। इस साल की प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 9 नवंबर को होने वाली ओपन क्रॉस कंट्री रहेगी। इस चैंपियनशिप में देश के किसी भी प्रदेश से खिलाड़ी तीन और पांच किलोमीटर दौड़ में भाग ले सकते हैं। इसमें 12 से 65 आयु वर्ग तक में प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स के नव निर्वाचित प्रधान राजकुमार राणा ने बताया कि राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के आयोजन के लिए तीन सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। सुरेश नड्डा, रणजीत सिंह चानना और नितिन डोगरा आगामी हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की व्यवस्था देखेंगे। बृज लाल ठाकुर, अश्विनी शर्मा और द्वारका ठाकुर खेल समिति की व्यवस्था देखेंगे। विजय कुमार को तकनीकी एवं विवाद समिति का कार्यभार सौंपा गया गया है। मीडिया व प्रचार के लिए पवन वर्मा और संजय सकलानी को नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं व फस्ट ऐड की सुविधा डॉ. सुशील शर्मा प्रदान करेंगे। कल्पना परमार और चंपा ठाकुर महिलाओं की स्पर्धाओं की व्यवस्था देखेंगी। रजिस्ट्रेशन और एंट्री का प्रभार कोषाध्यक्ष सोमेश शर्मा व स्वास्तिक को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed