{"_id":"608af5258ebc3ee9243ecf34","slug":"market-closed-for-a-week-bilaspur-news-sml368925162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मामले आने के बाद एक हफ्ते के लिए बरठीं बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मामले आने के बाद एक हफ्ते के लिए बरठीं बाजार बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत बरठीं में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते बरठीं बाजार को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। वीरवार को बरठीं बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बाजार में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। लोग घरों से बाहर बहुत कम निकल रहे हैं।
व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रकाश गौतम ने बताया कि बरठीं के साथ लगते गांव के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार में सब्जी, दूध, दवाइयों आदि की दुकानें खुली रहेंगी। उधर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि झंडूता ब्लॉक में 360 कोविड मरीजों का घरों में उपचार चला है। बरठीं में 100 से ज्यादा संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं।
एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि बरठीं में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। एसडीएम ने बरठीं बाजार का दौरा कर लोगों से अपील की कि महामारी से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें।