{"_id":"6a94738a5f1ca4446e09182f","slug":"marhana-school-dominates-under-14-sports-emerges-winner-in-wrestling-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166611-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-14 खेलकूद में मरहाणा स्कूल का दबदबा, कुश्ती में बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-14 खेलकूद में मरहाणा स्कूल का दबदबा, कुश्ती में बना विजेता
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में भाग लेते हु
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 286 खिलाड़ी ले रहे भाग, कबड्डी और वॉलीबाल के भी हुए मुकाबले
प्रतियोगिता का आज होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में चल रही अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबले हुए। वहीं, कुश्ती के फाइनल मुकाबले हुए। इसमें घुमारवीं खंड के 24 स्कूलों के 286 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। खेल प्रभारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि कुश्ती में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महराणा विजेता और कपाहड़ा स्कूल उपविजेता रहा। कुश्ती के 35 किग्रा भार वर्ग में मरहाणा स्कूल के अभय पहले, उच्च पाठशाला कल्लर के अवंश दूसरे, चोखणा स्कूल के पंकज तीसरे और कपाहड़ा स्कूल के विकास चौथे स्थान पर रहे। 38 किग्रा भार वर्ग में मरहाणा स्कूल के ध्रुव पहले और पंतेहड़ा स्कूल के दिव्यांश दूसरे स्थान पर रहे। 41 किग्रा भार वर्ग में कपाहड़ा स्कूल के नीरज पहले, मरहाणा स्कूल के आरुष दूसरे स्थान पर रहे। 44 किग्रा भार वर्ग में मरहाणा स्कूल के आयुष पहले और पंतेहड़ा स्कूल के विवेक दूसरे स्थान पर रहे। 48 किग्रा भार वर्ग में कपहाड़ा स्कूल के अभिषेक पहले, चोखणा स्कूल के अनिकेत दूसरे और कल्लर स्कूल के अक्षय तीसरे स्थान पर रहे। 52 किग्रा भार वर्ग में मुड़खर स्कूल के आरव पहले, मरहाणा स्कूल के अभिषेक दूसरे और कपाहड़ा स्कूल कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे। 57 किग्रा भार वर्ग में कल्लर स्कूल के आयुष पहले और मरहाणा स्कूल के गौरव दूसरे स्थान पर रहे। 62 किग्रा भार वर्ग में डंगार स्कूल के साहिल पहले स्थान पर रहे। कबड्डी में मोहड़ा स्कूल ने कथलग को 30-26, कल्लर ने बरोटा स्कूल को 35-25 और कुठेड़ा स्कूल ने हटवाड़ को 31-20 के अंतराल से हराया। वॉलीबाल में मुड़खर स्कूल ने दधोल को 2-1, कपाहड़ा ने गालियां को 2-1, कल्लर ने पंतेहड़ा को 2-1 से हराया। बैडमिंटन में डुमैहर ने कपाहड़ा को 2-1, गालियां ने कल्लर को 2-1 से हराया।