फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Manjhot-Syahola road could not be paved even in six years

Bilaspur News: छह साल में भी पक्की नहीं हो सकी मंझोत-स्याहोला सड़क

Mon, 27 Nov 2023 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
Manjhot-Syahola road could not be paved even in six years
-सड़क को पक्का करने के लिए बजट की दरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंझोत-स्योहला सड़क का कार्य छह साल बीत जाने पर भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क को पक्का करने के लिए बजट की दरकार है, जो अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।

इस सड़क का शिलान्यास 22 सितंबर 2017 को तत्कालीन को राज्य योजना क्रियान्वयन व सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने किया था। उस समय इस पर 34.50 लाख रुपये की लागत आनी थी। इस कार्य को छह माह में पूरा किया जाना था, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हो पाया और इसकी लागत बढ़ती गई। आधा किलोमीटर की सड़क को लोक निर्माण विभाग करीब छह साल बीत जाने पर भी पूरा नहीं कर पाया। अभी तक इस सड़क पर करीब 44.50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन यह सड़क पक्की नहीं हो पाई है। जुखाला पंचायत के पूर्व प्रधान मुंशी राम ठाकुर, स्योहला पंचायत की पूर्व प्रधान नरेंद्रा बलोरिया और पूर्व उपप्रधान गोपाल शर्मा आदि ने लोक निर्माण विभाग से इस सड़क को जल्द पक्का करने की गुहार लगाई है। इस सड़क के पक्का बन जाने से स्योहला पंचायत के साथ-साथ मार्कंडेय और जुखाला पंचायत के लोगों को भी लाभ होगा। उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल-2 के अधिशासी अभियंता गुरविंदर सिंह राणा ने बताया की इस सड़क पर करीब 44.50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इसको पक्का करने के लिए बजट की डिमांड भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही इसको पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed