फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Maninder Chandel becomes Chairman of Jhanduta Atma Project Limited

Bilaspur News: मनिंदर चंदेल बने झंडूता आत्मा परियोजना सीमित के चेयरमैन

Sat, 07 Oct 2023 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Maninder Chandel becomes Chairman of Jhanduta Atma Project Limited
नघ्यार के मियां मनिंदर सिंह चंदेल बने झंडूता आत्मा परियोजना सीमित के चेयरमैन
विज्ञापन


: बोले,किसानों व बागवानों के उत्थान के लिए करेंगे कार्य


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। प्रदेश कृषि विभाग झंडूता कार्यालय में खंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति के चेयरमैन के चयन के लिए बैठक का आयोजन परियोजना निदेशक बिलासपुर डॉ. तपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में सरकारी और गैर सरकार सदस्यों ने भाग लिया। इसमें विकास खंड झंडूता के प्रगतिशील किसान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नघ्यार पंचायत के मियां मनिंदर सिंह चंदेल को सर्वसम्मति से झंडूता आत्मा परियोजना सीमित का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त चेयरमैन चंदेल ने खंड कार्यालय में उपस्थित प्रगतिशील किसानों, बागवानों और अन्य जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और नकदी फसलों के उत्पादन पर अधिक जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों जिनका पशुपालन व कृषि के क्षेत्र में अनुभव है उनको अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। कहा कि सीएम सुक्खू ने किसानों व बागवानों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। समस्त किसानों और बागवानों से इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे किसान और बागवान आत्म निर्भर हो सकें।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मियां मनिंदर सिंह चंदेल को सर्वसम्मति से आत्मा परियोजना सीमित का चेयरमैन नियुक्त करने पर बधाई दी। कहा कि इनके नेतृत्व में किसानों और बागवानों को अधिक बल मिलेगा। कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। इसके लिए उन्होंने समस्त नवनिर्वाचित आत्मा परियोजना के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरजीत शर्मा, गिरधारी लाल, यशपाल सिंह, शीला देवी, मस्त राम, रामलाल, राज कुमार, रीना देवी, पुष्पलता,उषा कौशल, निरंजना नड्डा, शालू रणौत,पंकज राणा, राजकुमार कौशल, चमन शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मियां मनिंदर सिंह को सर्वसम्मति से झंडूता आत्मा परियोजना सीमित का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed