फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Major accident averted in Naina Devi, bus narrowly escapes falling into ditch

Bilaspur News: नयना देवी में बड़ा हादसा टला, बस खाई में गिरने से बची

Sat, 23 May 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Major accident averted in Naina Devi, bus narrowly escapes falling into ditch
श्री नयना देवी जी क्षेत्र में कौला वाला टोबा सड़क पर लटकी बस। जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी-कोला वाला टोबा सड़क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक बड़ा हादसा टल गया। नमैला के पास श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

जानकारी के अनुसार यूपी नंबर बस श्री नयना देवी से श्रद्धालुओं को लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रही थी। इसी दौरान नमैला के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 42 यात्री सवार थे, जो माता श्री नयना देवी के दर्शन कर वापस उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोट पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि बस के सड़क पर तिरछा फंस जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने बस को किनारे करवाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण प्रेशर पाइप का फटना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि बस सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर नीचे खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed