फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mahashivratri celebrations in full swing at Panyala Shiva Dham; free buses to run for devotees

Bilaspur News: पन्याला शिव धाम में महाशिवरात्रि की धूम, श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी मुफ्त बसें

Sat, 14 Feb 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri celebrations in full swing at Panyala Shiva Dham; free buses to run for devotees
महाशिवरात्रि के लिए सजाया गया शिव मंदिर पन्याला। संवाद
चार पहर पूजा, विशाल भंडारा औरसजावट सहित की तैयारियां पूरी
विज्ञापन

जिले के अन्य मंदिरों में भी रहेगा महापर्व का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार प्रमुख आकर्षण शिवधाम पन्याला रहेगा, जहां धूमधाम आयोजन किया जाएगा। मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घुमारवीं, बम्म, बनोहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से निशुल्क विशेष बस सेवा भी चलाई जाएगी। वहीं, जिले के अन्य मंदिरों में भी पर्व की खूब धूम रहेगी।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जो देर शाम तक बनी रहती हैं। हर वर्ष यहां हजारों किलो गाजर का हलवा, दूध और सूखे मेवे का घोटा प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इस बार भी विशाल स्तर पर भंडारे की व्यवस्था की गई है, जो मंगलवार 17 फरवरी को होगा। मंदिर कमेटी के संस्थापक सदस्य एवं कानूनी सलाहकार प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्य शिवलिंग पर इस बार सात किलो चांदी की परत चढ़ाई गई है। इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों से विशेष कारीगर बुलाए गए थे। मंदिर के स्तंभों को लकड़ी की नक्काशी से सजाने का कार्य पिछले दो वर्षों से जारी है और इसे पूरा करने के लिए भी विशेष कारीगरों की सेवाएं ली जा रही हैं। रविवार को मंदिर में चारों पहर विशेष पूजा-अर्चना होगी। मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैंडबाल नर्सरी मोरसिंघी के प्रशिक्षु खिलाड़ी भी मंदिर समिति का सहयोग करेंगे। जिले के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर, खाटू श्याम मंदिर घुमारवीं, महर्षि मार्कंडेय मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर बैरी रजादियां और गोपाल मंदिर दनोह सहित अन्य शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण जैसे कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन और मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। कथा व्यास पंडित जीवानंद शैल ने महापर्व के मुहूर्त को लेकर भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

इनसेट
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
पहला मुहूर्त- सुबह 08.24 बजे से सुबह 09.48 बजे तक
दूसरा मुहूर्त- सुबह 09.48 से सुबह 11.11 बजे तक
तीसरा मुहूर्त- सुबह 11.11 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक
चौथा मुहूर्त- सुबह 06.11 बजे से 07.47 बजे तक
इनसेट
चार प्रहर की पूजा का मुहूर्त
पहला प्रहर- 15 फरवरी को शाम 06:11 से रात 09:23 बजे तक
दूसरा प्रहर- रात 09:23 से रात 12:35 बजे तक
तीसरा प्रहर- 16 फरवरी रात 12:35 से सुबह 03:47 बजे तक
चौथा प्रहर- 16 फरवरी को सुबह 03:47 से सुबह 06:59 बजे तक
इनसेट
महाशिवरात्रि की तिथि और पारण
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी 15 फरवरी को शाम 05:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी को शाम 05:34 बजे तक रहेगी। महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को मान्य होगा, जबकि पारण 16 फरवरी को सुबह 06:59 बजे से दोपहर 3:24 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
महाशिवरात्रि पर दस शुभ योग
इस वर्ष महाशिवरात्रि पर 10 बड़े ही शुभ योग रहने वाले हैं। इस दिन शिव योग से लेकर सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, साध्य, शुक्ल और ध्रुव जैसे कई योग बनेंगे। साथ ही, इस दिन व्यतिपात और वरियान योग भी रहने वाले हैं।

इनसेट
चार प्रमुख राजयोग
महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में चार प्रमुख राजयोग रहने वाले हैं। इस दिन बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। बुध और शुक्र मिलकर लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे। जबकि सूर्य और शुक्र से शुक्र आदित्य योग का निर्माण होगा। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहकर शश्य महापुरुष राजयोग बनाएंगे। इसके अलावा, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की एक साथ उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है।

महाशिवरात्रि के लिए सजाया गया शिव मंदिर पन्याला। संवाद

महाशिवरात्रि के लिए सजाया गया शिव मंदिर पन्याला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed