{"_id":"67923cb879a9dc4e3b01e64f","slug":"made-people-aware-about-road-safety-rules-in-harkuar-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-130783-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हारकुकार में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हारकुकार में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक
Thu, 23 Jan 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते स्वयंसेवी। संवाद
-शिवा इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने हारकुकार में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान स्वयंसेवियों ने बहुत से वाहन चालकों को बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पाया। इसके अलावा कुछ वाहन चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए नजर आए। स्वयंसेवियों ने चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही तेज गति में वाहन न चलाने का आग्रह किया। स्कूल प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाता है। ताकि वह यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कर सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल, कार्यकारी निदेशक कुमार आयुष शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी शशि भूषण, खेमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।