{"_id":"6a393ef30222e0fab104089b","slug":"madan-gopal-becomes-smc-president-for-the-third-consecutive-time-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162323-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लगातार तीसरी बार एसएमसी प्रधान बने मदन गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लगातार तीसरी बार एसएमसी प्रधान बने मदन गोपाल
Mon, 22 Jun 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
हरनोड़ा स्कूल की नव गठित एसएमसी। संवाद
विद्यालय के शैक्षणिक विकास, अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरनोड़ा में प्रधानाचार्य जगदीश सिंह की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मदन गोपाल को लगातार तीसरी बार समिति का प्रधान चुना गया, जबकि अनिल कुमार को उपप्रधान नियुक्त किया गया।
बैठक में नवगठित कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यकारिणी में पवन कुमार, शांति देवी, ऊषा, दीप कौर, सुमन देवी, दुर्गा देवी, मेघ कुमारी, हेमलता, दीप, उषा ठाकुर, सुमना देवी, पुष्पा, काली दास, पवन कुमार तथा ममता ठाकुर को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, अनुशासन बनाए रखने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्यालय गतिविधियों में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने नवगठित एसएमसी के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नवनिर्वाचित एसएमसी प्रधान मदन गोपाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।