फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lord Shri Ram killed Tadka and Subahu

Ramleela In Bilaspur : प्रभु श्रीराम ने किया ताड़का और सुबाहू का वध

Thu, 29 Sep 2022 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram killed Tadka and Subahu
रामलीला में ताड़का से युद्घ करते प्रभु श्रीराम। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में चल रही रामलीला के दूसरे दिन पहले दृश्य में भगवान श्री राम जन्मोत्सव दिखाया गया। अयोध्या नरेश दशरथ के दरबार में जब परिचारिका राजकुमार के जन्म होने का समाचार लेकर आती है तो चारों ओर खुशी का माहौल बन जाता है। राजा दशरथ प्रसन्नता से अयोध्या में उत्सव मनाने की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन

दूसरे दृश्य में महाराज दशरथ के दरबार में राक्षसों के उपद्रव से परेशान विश्वामित्र क्रोधित होकर आते हैं और राजा को भला-बुरा कहते हैं। दशरथ विश्वामित्र के गुस्से को शांत कर उनके साथ सेना भेजने का आदेश देते हैं लेकिन वह राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में लेने का हठ करते हैं। राम और लक्ष्मण को राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए अपने साथ ले जाते हैं। तीसरे दृश्य में विश्वामित्र की सेवा में लीन दोनों भ्राता इन राक्षसों के बारे में ज्ञान प्राप्त करते हैं। इसी बीच ताड़का की भयंकर चीखें सुनाई देती हैं। तभी राम और लक्ष्मण ने ताड़का के साथ-साथ उनके बेटे सुबाहू और अन्य सहयोगियों का वध कर दिया। मारीच भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

इसी बीच विश्वामित्र को मिथिला नरेश राजा जनक की पुत्री के स्वयंवर का समाचार और निमंत्रण मिलता है। विश्वामित्र दोनों भाइयों को अपने साथ मिथिलापुरी जाने के लिए प्रस्थान करते हैं। रास्ते में उन्हें एक सुनसान स्थान पर विक्षिप्त शिला मिलती है। दूसरे दिन प्रभु राम का किरदार नवीन सोनी, लक्ष्मण का किरदार रिशु शर्मा, दशरथ का किरदार गोपाल हंस, विश्वामित्र का किरदार राजेंद्र चंदेल और नितिन तांडी ने ताड़का का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed