{"_id":"673748e51d88e7d4f300da83","slug":"lord-birsa-munda-remembered-in-neelan-village-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126580-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नीलां गांव में भगवान बिरसा मुंडा को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नीलां गांव में भगवान बिरसा मुंडा को किया याद
Fri, 15 Nov 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर की ग्राम पंचायत टोबा सांगवान के गांव नीलां में जनजातीय गौरव दिवस को संबोधित करते वक्ता
-लोगों ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयना देवी जी के तहत ग्राम पंचायत टोबा सांगवान के गांव नीलां में जनजातीय कल्याण विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने संविधान प्रस्तावना की शपथ भी ली।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई और बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार के जमुई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन जातीय गौरव दिवस समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर सह जनजातीय विकास अधिकारी बिलासपुर अनुज ठाकुर ने कहा कि महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से स्वदेशी आदिवासी समुदायों के अधिकारों और कल्याण की वकालत करने में। यह दिन न्याय और समानता की लड़ाई में आदिवासी नेताओं और समुदायों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। कार्यक्रम का एक मुख्य पहलू जनजातीय समुदायों के कल्याण के उद्देश्य से सरकारी योजनाओं विशेष रूप से जनजातीय जन कल्याण योजना के बारे में जानकारी का प्रसार था। यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आवास और रोजगार के अवसरों तक बेहतर पहुंच प्रदान करके जनजातीय आबादी की सामाजिक आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने पर केंद्रित है। जनजातीय कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने समुदाय को जनजातीय जन कल्याण योजना के तहत उपलब्ध विभिन्न लाभों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी तिलक डॉ. तिलक राज, खंड विकास अधिकारी श्री नयना देवी जी विनय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।