{"_id":"582db5b44f1c1b7c22900340","slug":"long-que-in-front-of-atm-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं एटीएम बंद, तो कहीं लगी लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं एटीएम बंद, तो कहीं लगी लंबी लाइनें
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से लोगों को आ रही समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को पैसों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों के साथ-साथ एटीएम के बाहर भी लंबी लाइनें लग रही हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बैंकों की भीड़ में काफी कमी आई है, लेकिन एटीएमों के बाहर अभी भी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
बिलासपुर शहर में कई बैंकों के एटीएम बंद पड़े हैं, जबकि कई एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। लोगों को देर तक एटीएम के बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है। वीरवार को यूको बैंक का एटीएम बंद रहा, जबकि भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम सुनसान हालत में दिखा। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बाहर सुबह से दोपहर बाद तक लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिली। इस एटीएम में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पैसे उपलब्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
मदन कुमार, संजय, रवि कुमार, मीनाक्षी, संजना कुमारी, राहुल शर्मा, कमल, संजू और राजकुमार का कहना है कि कई बैंकों के एटीएम में पैसे न होने के कारण दिक्कत पेश आ रही है। पैसे निकालने के लिए इधर-उधर भागना पड़ रहा है। कई एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इससे पैसे निकालने में काफी समय लग रहा है।
उधर, वीरवार से शुरू हुई स्याही प्रक्रिया से बैंकों और डाकघरों में लोगों की भीड़ में काफी कमी आई है। लोग पैसे बदलवाने के लिए डाकघरों का रुख कर रहे थे, लेकिन अब भीड़ में काफी कमी आई है।
गृहणि सरिता कुमारी, तनुजा सिंह, कोमल, सुनीता देवी, कमला, संगीता, मोनिका और सरोज देवी का कहना है कि छोटे नोट न मिलने के कारण काफी दिक्कत पेश आ रही है। रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए सिक्कों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। हालांकि कई बैंकों में दस-दस और बीस-बीस के नोट दिए जा रहे हैं। मगर सामान की खरीदारी में वह भी खत्म हो गए हैं।