{"_id":"4674d9f8e5c86826dd9b4cd5741c944d","slug":"lok-adalat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में निपटाए 319 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में निपटाए 319 मामले
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 13 Feb 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर न्यायिक परिसर और घुमारवीं उपमंडल पर उपमंडल स्तरीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजन गुप्ता ने बताया कि जिला बिलासपुर में इस लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया।
विज्ञापन
इसमें तीन बैंच जिला मुख्यालय और दो बैंच घुमारवीं उपमंडल स्तर पर लगाए गए थे। इन बैंचों में कुल 574 विभिन्न प्रकार के मामले समझौते के लिए रखे गए।
इसमें से 319 मामलों को आपसी समझौते से निपटाए गए। इसमें 26 लाख 28 हजार 305 रुपये की राशि मुआवजा, जुर्माना और ऋण के रूप में वसूल की गई।
उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न लोक अदालतों में बैंक प्री-लिटीगेशन के लिए 81 मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से सभी 81 मामलों का निपटारा कर दिया गया जबकि लंबित कुल 493 मामलों में से 238 मामलों को आपसी समझौते द्वारा निपटाया गया।
विज्ञापन
गुप्ता ने लोगों से आह्वान किया कि वे लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के साथ वाद-विवादों को निपटाने में रुचि दिखाएं।
उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से मामलों को निपटाने से लोगों को शीघ्र और सस्ता न्याय मिलता है और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण भी बना रहता है।