फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Locks hanging in many Ayurvedic health centers of Rampur

Bilaspur News: रामपुर के कई आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में लटके ताले

Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging in many Ayurvedic health centers of Rampur
दुर्गम क्षेत्रों में मरीजों की नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं
विज्ञापन


रामपुर ब्लॉक में 41 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

17 चिकित्सक और आठ फार्मासिस्ट के पद चल रिक्त

मरहम पट्टी के लिए भी ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर की लगानी पड़ रही दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। रामपुर खंड के कई आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ का टोटा है। हजारों मरीजों के स्वास्थ्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। स्टाफ की कमी की मार हजारों मरीजों पर पड़ रही है। आलम यह है कि कई आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके हुए हैं, तो कई संस्थान चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के हवाले हैं। ऐसे में सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि रामपुर खंड में सरकार ने 41 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तो खोले हैं, लेकिन कई संस्थानों में सरकार स्टाफ की तैनाती करना भूल गई है। कई स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के पद सालों से रिक्त हैं। कई इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटके हैं। 17 चिकित्सक और आठ फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ रहा है। क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र कुंगलबाल्टी और खमाड़ी में सालों से ताला लटका है। कई केंद्र बिना चिकित्सक और फार्मासिस्ट के चल रहे हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के हवाले हैं। स्टाफ न होने से मरीजों को कई किलोमीटर दूर रामपुर, खनेरी और शिमला का रुख करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानियां गरीब तबके के लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मुनिश पंचायत प्रधान भजन दास, वार्ड सदस्य गीता, सत्या, जवाहर लाल, विजय और मान कुमारी ने विभाग की लचर कार्यशैली के खिलाफ रोष जताया है। उन्होंने कहा कि घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यदि शीघ्र रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि समय-समय पर रिक्त पदों का मामला सरकार और उच्च अधिकारियों के ध्यान में उठाया जा रहा है।




नजदीकी केंद्रों में एडजस्टमेंट कर रहा स्टाफ

सूत्रों के अनुसार अधिकांश चिकित्सक और फार्मासिस्ट सहित ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में जाने के बजाय नजदीक के केंद्रों में अपनी एडजस्टमेंट कर रहे हैं। इसका खामियाजा स्थानीय जनता भुगत रही है। ऐसा ही ताजा मामला मुनिश के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति हुई थी। जिसने दूसरे केंद्र में ज्वाइन कर दिया। लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed