{"_id":"6283e0be4d04460c8a541084","slug":"lineman-dies-due-to-current-in-damaged-line-bilaspur-news-mbd4283544179","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त लाइन में करंट आने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त लाइन में करंट आने से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षतिग्रस्त लाइन में करंट आने से लाइनमैन की मौत
केमरी(बिलासपुर)। आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त हुई बिजली की लाइन को ठीक कर रहा एक लाइनमैन अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
शहजादनगर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ निवासी मोहम्मद यासीन (38) पुत्र छोटे केमरी विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार की शाम आई आंधी के कारण गंगापुर कोठरा क्षेत्र में बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे मोहम्मद यासीन बिजलीघर से शट डाउन लेने के बाद बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक बिजली की लाइनों में करंट आ गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली कर्मी के करंट से झुलसने की सूचना पर तुरंत ही मौके पर तमाम लोग पहुंच गए और वह उसे आनन-फानन में क्षेत्र के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार ने बताया कि लाइनमैन के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि मृतक लाइनमैन मोहम्मद यासीन ने बिजलीघर में तैनात अर्जुन सिंह नामक कर्मचारी से करीब दोपहर ढाई बजे शट डाउन लिया था और इसके बाद उसने क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया था। मामले की पूरी तरह से तहकीकात की जा रही है। उक्त संदर्भ में अवर अभियंता योगेश माहौर से जब उक्त मामले में संपर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आया, इसलिए उनसे कोई बात नहीं हो सकी है।