{"_id":"6640c5489bb4c47cc906c269","slug":"like-human-health-care-of-trees-and-plants-is-also-important-lakesh-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117199-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव स्वास्थ्य की तरह पेड़ पौधों की देखभाल भी जरूरी : लकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव स्वास्थ्य की तरह पेड़ पौधों की देखभाल भी जरूरी : लकेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जिस तरह मानव स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है, वैसे ही पेड़-पौधों के स्वास्थ्य की देखभाल भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात हिमाचल गौरव पुरस्कार विजेता लकेश चंदेल ने अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर कही। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस के महत्व को समझे।
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे लगाने के साथ उनकी देखरेख करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। यदि पेड़ पौधे स्वस्थ होंगे तो वह सीधे रूप से भोजन की कमी को दूर करेंगे। परिणाम स्वरूप भुखमरी, बेरोजगारी और गरीबी कम होगी और जैव विविधता, पर्यावरण सुरक्षा और देश का विकास सुनिश्चित होगा। रविवार को उन्होंने युवाओं के साथ इस विशेष दिवस पर विचार-विमर्श करके उन्हें जागरुक किया। साथ ही पिछले साल वन महोत्सव अभियान के तहत लगाए गए सैकड़ों पौधों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि अभियान में लगाए गए अधिकांश पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 12 मई को अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस घोषित किया है। यह दिवस पौधों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। पेड़-पौधे जब बीमारियों, कीटों और सूखे की चपेट में आते हैं तो समय रहते किस तरह उनको बचाया जा सके, ताकि पर्यावरण संरक्षण हो।