{"_id":"6223a0accb8ee87c8a714f89","slug":"lift-to-be-built-in-naina-devi-bilaspur-news-sml4016430133","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा पार्किंग से मुख्य मंदिर तक दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए बनेगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफा पार्किंग से मुख्य मंदिर तक दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए बनेगी लिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास की समीक्षा बैठक शनिवार को मातृ आंचल के सभागार में उपायुक्त एवं आयुक्त मंदिर न्यास पंकज राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। न्यास को 21 करोड़ 59 लाख रुपये की आय हुई, जिसमें से 13 करोड़ 50 लाख से ज्यादा खर्च किए गए।
वर्ष 2022 के लिए प्रस्तावित बजट का अनमोदन किया गया। वर्ष 2022 के लिए 25 करोड़ 28 लाख से अधिक आमदनी और 24 करोड़ 93 लाख से ज्यादा खर्चे का ब्योरा पेश किया गया। रास्तों, सड़कों, स्कूल, कॉलेज भवन, नालियों, सुरक्षा दीवार, पार्किंग, साफ-सफाई, शौचालयों और लाइटों के साथ सामाजिक कल्याण आदि के कार्यों के अतिरिक्त 10 लाख रुपये मंदिर न्याय के कर्मचारियों के कल्याणार्थ खर्च किया जाएगा। मंदिर न्यास सस्पेंडिड क्लास डेस्क के निर्माण के लिए 5 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृति की गई। इसके साथ ही मंदिर न्यास की ओर से वर्ष 2019-20 की आय का 15 प्रतिशत लगभग 79 लाख 16 हजार 867 रुपये गोरक्षा के लिए और 50 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का अनमोदन किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 लाख रुपये की लागत से वाटर हाइड्रेंट लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा के लिए प्रथम चरण में 3 जगहों पर अल्प ठहराव स्थल बनाया जाएगा। गुफा पार्किंग से मुख्य मंदिर तक दिव्यांगों और वृद्धों के लिए लिफ्ट का निर्माण किया जाएगा।
बैठक में कानून व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस विभाग को एक ड्रोन खरीदने की मंजूरी प्रदान की गई। मंदिर परिसर में नशा मुक्ति केंद्र व वृद्धाश्रम खोलने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एसडीएम स्वारघाट राजकुमार, डीएसपी पूर्ण चंद, मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा, एसडीओ प्रेम चंद, सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा मंदिर न्यास राजकुमार, सहायक नियंत्रक बिलासपुर रविंद्र कुमार, गैर सरकारी सदस्यों में आशुतोष शर्मा, सुरेश कुमार, सीताराम, नीलम कुमार, चंद्र प्रकाश, अनीष कुमार, लाजपत, राजेश चौधरी, कमला देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।