{"_id":"58fa4dd94f1c1b90338b4cb5","slug":"lequer-shop-against-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबौल में शराब ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबौल में शराब ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत तंबौल के जब्बल गांव के पास शराब का ठेका खोलने के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों व युवक मंडलों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। तनाव बढ़ता देख स्वारघाट से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए थे। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद ठेकेदार को वहां से शराब की पेटियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
जब्बल गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब ठेकेदार को किराए पर एक खोखा दिया था। शुक्रवार को ठेकेदार ने खोखे में कुछ शराब की पेटियां रख रहे थे। जैसे ही महिलाओं को इसकी भनक लगी वह खोखे के पास पहुंच गई। उन्होंने ठेकेदार को शराब की पेटियां अंदर नहीं रखने दी। महिलाओं के विरोध प्रदर्शन में पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों व युवक मंडल ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
इससे पहले भी ठेकेदार ने खुंडगल में भी कुछ दिन पूर्व शराब का ठेका खोला था। इसका भी ग्रामीणों ने काफी विरोध किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत करवाया था। इस दौरान ठेकेदार ने भी मौके से शराब की पेटियां उठा ली थी। उसी दिन महिलाओं और ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया था कि ग्राम पंचायत तंबौल में किसी भी कीमत पर शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में तंबौल पंचायत की प्रधान सुनीता धीमान, उप-प्रधान कृष्ण सिंह ठाकुर, स्वर्ण जयंती महिला मंडल खुंडगल की प्रधान कृष्णी देवी, उप-प्रधान सुभद्रा देवी, सचिव सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष वीणा देवी, कश्मीरा देवी, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, इंदिरा देवी, चंपा देवी, सोमा देवी, महिला मंडल स्यौला की महिलाओं निर्मला देवी, रोशनी देवी, अंजना देवी, रीना कुमारी और सुनील ठाकुर, सुभाष ठाकुर, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब ठेकेदार राजनीतिक पहुंच की धौंस और पुलिस का भय दिखाकर महिलाओं और युवकों को दबाने का प्रयास कर रहा है। महिलाओं और ग्रामीणों ने भी ठेकेदार को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर पंचायत क्षेत्र में कहीं भी ठेका खोला गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे।