फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leakage from septic tank and pipe of temple trust toilet

Bilaspur News: मंदिर न्यास के शौचालय के सेप्टिक टैंक और पाइप से रिसाव

Fri, 16 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Leakage from septic tank and pipe of temple trust toilet
श्री नयनादेवी जी की मडयाली पंचायत में रास्ते में बहती सीवरेज की गंदगी। संवाद
लोगों और श्री नयनादेवी जी जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मंडयाली के पादों के के पास शौचालय की हालत खस्ता


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी की ग्राम पंचायत मंडयाली के पादों के परों जगह के पास मंदिर न्यास की ओर से बनाए शौचालय की हालात खस्ता हो चुकी है। शौचालय के सेप्टिक टैंक और पाइप से गंदगी का रिसाव हो रहा है।
खुले में बह रही गंदगी से स्थानीय लोगों को और श्री नयनादेवी जी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बदबू के कारण स्थानीय रहना दुश्वार हो चुका है। इसी रास्ते से कोलां वाला टोबा के लिए पैदल आने वाले श्रद्धालु में आते-जाते हैं। ग्रामीणों बताया कि स्कूली बच्चों का आना-जाना भी इसी रास्ते से है। लोगों का कहना है कि सफाई का जिम्मा संभाल रही निजी कंपनी के अधिकारियों से कई बार आग्रह किया की इस समस्या से निजात दिलाई जाए, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है । इसकी शिकायत मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों से भी की, लेकिन आश्वासन ही मिला है । करीब सात दिनों से यह समस्या बनी हुई हैं। ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा हमेशा बना हुआ है ।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनाथ, दीनदयाल, रामलाल, नीलम कुमारी, कमला देवी, नीलम रानी, सुनील कुमार, नील कमल, राम प्रकाश, राम कुमार, रवि कुमार, भगत राम, रामदास ने मंदिर ट्रस्ट से मांग की है कि इस समस्या का जल्द निवारण किया जाए । श्रावण नवरात्र के दौरान सफाई व्यवस्था भी यहां पर लगभग न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में जब मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही मंदिर न्यास के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed