फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Landslides amidst rain damaged 18 roads of Zanduta

बारिश के बीच भूस्खलन से झंडूता की 18 सड़कें क्षतिग्रस्त

Sun, 02 Aug 2020 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Landslides amidst rain damaged 18 roads of Zanduta
झंडूता क्षेत्र में भारी बारिश से खस्ताहाल हुई सड़कों को मशीन के माध्यम से दुरुस्त करने में जुटा प - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र में कई दिनों से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भूस्खलन और मलबा आने से करीब 18 सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें मुख्य मार्गों के अलावा संपर्क मार्ग भी शामिल हैं। इससे इन मार्गों पर यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोनिवि के अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन में भूस्खलन के दौरान करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, इनकी मरम्मत एवं पैच वर्क के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं तो कहीं पर सड़कों के डंगे गिर जाने से वाहन चालकों को दुर्घटनाओं के होने का अंदेशा बढ़ गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने के साथ डंगो के निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए हैं। उप मंडल की पनोल, समोह, झंडूता, अनंदघाट, बलघाड़, मांडवा, सेर, तुंगड़ी, सुनहाणी, पनोल से बाया सुकड़ी सुन्हाणी, बरोहा से डाहड़, नखलेहड़ा, ज्योरीपतन, समोह, गेहड़वीं, थुराण, ज्योरिपतन से कोहिना ऋषिकेश, औहर, भल्लू बिलौर पिपलुघाट, अनंदघाट बेहरन, झंडूता नंद नगराओ, झंडूता दोकडू रोहल, बाला चंगर, समोह हीरापुर औहर सहित अन्य कई संपर्क सड़कों को भारी बारिश से हुए स्खलन से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उप मंडल झंडूता के कनिष्ठ अभियंता एस आर ठाकुर के ने बताया कि भारी बारिश में सड़कें और डंगे ढहने से विभाग को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही डंगो के निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed