{"_id":"6888c719adf8fbca9b08c120","slug":"landslide-in-temple-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-141544-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी सड़क पर भूस्खलन, मंदिर जाने वाला लिंक रोड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी सड़क पर भूस्खलन, मंदिर जाने वाला लिंक रोड बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनादेवी मंदिर में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले, बड़ा हादसा टला
प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। तेज बारिश ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में खतरा बढ़ा दिया है। मंगलवार को ऊंची पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। गनीमत यह रही कि उस वक्त सड़क पर कोई वाहन या श्रद्धालु नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस भूस्खलन का लाइव वीडियो भी सामने आया है। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्री नयना देवी में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिर प्रशासन के अनुसार अब तक नवरात्र मेले के चार दिनों में लगभग चार लाख श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भर चुके हैं। मेले 3 अगस्त तक चलेंगे। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मंदिर को जोड़ने वाले लिंक रोड पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और जेसीबी मशीन लगाकर सड़क से मलबा हटाना शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि श्रावण मेलों के दौरान विभाग ने 24 घंटे के लिए जेसीबी और लेबर तैनात की है। जैसे ही भूस्खलन हुआ, तुरंत मशीन लगाकर सड़क बहाल कर दी गई। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित मार्ग को आवाजाही के लिए बंद किया गया है।