फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   lady died in road accident

child injured in road accident

Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
lady died in road accident
बिलासपुर। भाई की बरात में पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला का पति घायल हुआ है। उसका क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार चला हुआ है। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शमीम बानो (35) निवासी गांव समताणा तहसील मैहरे जिला हमीरपुर शनिवार दोपहर को पति करीम खान के साथ स्कूटी पर भाई की बरात में शिमला की ओर जा रही थी। नम्होल से आगे खरोटा बाग के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पति-पत्नी नीचे गिर गए। महिला ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्होल पहुंचाया। जहां से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ट्रक चालक की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। बिलासपुर स्थित मायके में पति के साथ स्कूटी पर ही आई थी। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed