फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ladda Chaugan defeats Alpha School in badminton

Bilaspur News: बैडमिंटन में लद्दा चौगान ने अल्फा स्कूल को हराया

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ladda Chaugan defeats Alpha School in badminton
उच्च पाठशाला मलांगण में शुरू हुई खंड स्तरीय खेले
विज्ञापन

27 स्कूलों के 318 खिलाड़ी छात्र ले रहे भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड घुमारवीं और झंडूता की उच्च पाठशालाओं की अंडर-17 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय उच्च पाठशाला मलांगण में शुरू हुई। इस तीन दिवसीय खेलकूद स्पर्धा में 27 स्कूलों के 318 खिलाड़ी छात्र भाग ले रहे हैं। समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खेल प्रभारी विमल राव ने बताया कि बैडमिंटन में लद्दा चौगान ने अल्फा स्कूल, मलांगण ने ग्रेस गार्डन स्कूल, पलासला ने टकरेहड़ा स्कूल को हराया। वॉलीबॉल में तड़ौन ने सीपीएस बरठीं, गंगलोह ने हॉली हार्ट स्कूल, झंडूता ने अंदरोली स्कूल को हराया। कबड्डी में पलासला ने कल्लर, गंगलोह ने अल्फा पब्लिक, ग्रेस गार्डन ने आरआरएमपीएस पडयालग को हराया।
विज्ञापन

इससे पहले खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम झंडूता योग राज धीमान ने झंडा फहराकर किया। उन्होंने बताया कि सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी बहुत जरूरी है। खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर मस्तिष्क को सुधारता है। मानसिक थकावट दूर करता है। मुख्याध्यापक राजकुमार ने हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद देवानंद, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखदेव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed