फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kutheda School won the winner's title in Kabaddi and Kho-Kho.

Bilaspur News: कबड्डी और खो-खो में कुठेड़ा स्कूल ने जीता विजेता का खिताब

Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kutheda School won the winner's title in Kabaddi and Kho-Kho.
बरोटा स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए
बरोटा स्कूल में अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

17 स्कूलों से 184 खिलाड़ियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में रविवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता पवन नड्डा रहे।

समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। खेल प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में घुमारवीं-1 खंड के 17 स्कूलों से 184 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और शतरंज खेल कराए गए। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल में डुमैहर स्कूल विजेता और उच्च पाठशाला कल्लर उपविजेता रही। कबड्डी में कुठेड़ा स्कूल विजेता और बरोटा स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में कुठेड़ा स्कूल विजेता और गालियां स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में छत स्कूल विजेता और गालियां स्कूल उपविजेता रहा। शतरंज में मरहाणा स्कूल विजेता और सलाओ स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में बरोटा स्कूल विजेता रहा। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन की भावना भी पैदा होती है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी निरंतर भाग लेती रहें। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य दलीप सिंह, प्राथमिक पाठशाला बरोटा की मुख्याध्यापिका सीमा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed