फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Komal of Chakli village will serve as nursing officer in AIIMS

Bilaspur News: चकली गांव की कोमल एम्स में बतौर नर्सिंग ऑफिसर देंगी सेवाएं

Sat, 14 Oct 2023 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Komal of Chakli village will serve as nursing officer in AIIMS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के कंदरौर पंचायत के चकली गांव की कोमल एम्स में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी। चकली गांव निवासी रोशनलाल की होनहार बेटी कोमल ने एम्स के एंट्रेंस टेस्ट में देश भर में 155वीं रैंक हासिल की है। जमा दो तक की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर से पूरी करने के बाद कोमल ने आईजीएमसी शिमला में बीएससी नर्सिंग की ट्रेनिंग की। शुरू से ही उनका सपना एम्स जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में सेवाएं देना था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और पूरी तैयारी के साथ एम्स के एंट्रेंस टेस्ट में भाग लिया। दो दिन पहले घोषित हुए इस एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम में उन्होंने देश भर में 155वें रैंक के साथ सफलता हासिल की है। बेटी की इस सफलता से परिजनों के साथ ही पूरे गांव के लोग भी बेहद खुश हैं। कोमल ने इस कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों के लगातार सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed