फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kiratpur-Manali four lane will prove to be a milestone in the development of the state

Bilaspur News: प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा किरतपुर-मनाली फोरलेन

Thu, 14 Mar 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kiratpur-Manali four lane will prove to be a milestone in the development of the state
- द्वेष भावना से काम करना कांग्रेस की आदत, भाजपा की संस्कृति नहीं : कटवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंड़ूता के विधायक जीतराम कटवाल ने केंद्र पर हिमाचल की अनदेखी का आरोप लगाने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष भावना से काम करना कांग्रेस की आदत है। भाजपा की ऐसी संस्कृति नहीं है। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की वजह से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम ठप हो गया था। अब हिमाचल में फिर कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार ने इस फोरलेन का काम न केवल पूरा किया है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि 4760 करोड़ रुपये की लागत से बने फोरलेन से हिमाचल के साथ ही बाहरी राज्यों के पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। एनएचएआई ने 2012 में किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन का निर्माण शुरू किया था। उस समय केंद्र के साथ ही प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस नेताओं ने इस फोरलेन को अवैध कमाई का जरिया बना दिया था। कांग्रेस के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं ने फोरलेन में 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसी भ्रष्टाचार की वजह से फोरलेन निर्माता कंपनी को अपना ताम-झाम समेटकर जाना पड़ा था। वह दिवालिया भी घोषित हो गई थी। मोदी सरकार ने वर्ष 2019 में फोरलेन का काम नई कंपनी को आवंटित करके इसका काम फिर शुरू करवाया। प्रदेश में भी भाजपा के सत्ता में होने से यह कार्य युद्ध स्तर पर हुआ। हालांकि, वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आ गई, लेकिन मोदी सरकार ने कांग्रेस की तरह राजनीतिक द्वेष भावना से काम बंद करवाने की बजाय इसे जारी रखा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे। उसके बाद मनाली तक फोरलेन का निर्माण पूरा करके हिमाचल को एक और सौगात दी जाएगी। प्रदेश के विकास में यह फोरलेन मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटन विकसित होने से हिमाचल की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed