फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kendriya Vidyalaya will be built in Kothipura, AIIMS staff and local children will get facilities

Bilaspur News: कोठीपुरा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, एम्स स्टाफ व स्थानीय बच्चों को मिलेगी सुविधा

Wed, 20 Aug 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya will be built in Kothipura, AIIMS staff and local children will get facilities
कोठीपुरा केंद्रीय विद्यालय की भूमि के निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर और एम्स प्रबंधन के अ
जिला प्रशासन, एम्स प्रबंधन ने संयुक्त निरीक्षण कर चुनी जमीन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही मांग पूरी होने की उम्मीद, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बच्चों को अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनको अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगी। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कोठीपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने संयुक्त रूप से भूमि का निरीक्षण कर भूमि का चयन कर लिया है।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए चुनी गई भूमि एम्स परिसर के भीतर है। यह स्थान जेएनवी स्कूल और एम्स के लिए बनाए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन के पास है। खास बात यह है कि इस जमीन के लिए एफसीए क्लियरेंस की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास कई वर्ष से चल रहे थे, लेकिन भूमि चयन को लेकर अड़चनें सामने आती रहीं। कभी एफसीए की समस्या आड़े आईं तो कई बार केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने चयनित स्थल को मंजूरी नहीं दी। इस बार जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन के आपसी सामंजस्य से उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है। इससे अब यह बहुप्रतीक्षित कार्य जल्द साकार होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। एम्स प्रबंधन और उपनिदेशक उच्च शिक्षा को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को भी निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय बनने से न केवल एम्स कर्मचारियों के बच्चों को लाभ मिलेगा, बल्कि बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों के विद्यार्थी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान एम्स निदेशक दयानंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेनू कौशल, राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed