फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Karthik, Aarushi stood first in slogan writing competition

Bilaspur News: स्लोगन लेखन स्पर्धा में कार्तिक, आरुषि रहीं प्रथम

Mon, 16 Sep 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Karthik, Aarushi stood first in slogan writing competition
-बरमाणा स्कूल में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम में चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में छठी से आठवीं के वर्ग में आदर्श पहला और मनीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। नौवीं से बारहवीं के वर्ग में अंशु ने पहला, महिमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में छठी से आठवीं के वर्ग में कार्तिक ने पहला, हर्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया। नौवीं से बारहवीं के वर्ग में आरुषि ने पहला और अनुज ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण स्पर्धा में दिया शर्मा ने पहला, अमृता ने दूसरा स्थान हासिल किया। सहानुभूति पुरस्कार सृष्टि और रितिका को मिला। एसीसी अडानी ग्रुप के सीएसआर हेड हितेंद्र कपूर ने पर्यावरण को साफ सुथरा रखने, ठोस व द्रव कचरा अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगाना और घर का कचरा बाहर खुले में न फेंकने पर विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हेड पवन शर्मा ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक, कांच, लोहे आदि की चीजों को रीसायकल करने पर जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से पीरियोडिक टेबल पर विस्तृत जानकारी साझा की। अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार ने जीवन के लिए ऑक्सीजन से ज्यादा जरूरी ओजोन परत को बताया। मुख्यातिथि अधिवक्ता अनिल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अलावा मुफ्त कानून प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर, स्कूलों आदि में लोगों को निशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया जा रहा है। ताकि लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि न्यायालय लोगों को न्याय प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। सभी उपस्थित अतिथियों ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य यशपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed