फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kangana Ranaut to hold NHAI review meeting in Bilaspur tomorrow

Bilaspur News: कंगना रणौत कल बिलासपुर में लेंगी एनएचएआई की समीक्षा बैठक

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut to hold NHAI review meeting in Bilaspur tomorrow
बचत भवन में होगी बैठक, 11:30 बजे पहुंचेंगी उपायुक्त कार्यालय
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत 9 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वह बचत भवन स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगी। बैठक सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है।दौरा कार्यक्रम के अनुसार कंगना रणौत 8 अक्तूबर को मनाली से भांबला स्थित अपने आवास पहुंचेंगी।
इसके बाद 9 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे भांबला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। करीब 11:30 बजे वह उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगी और एनएचएआई की समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। बैठक के बाद दोपहर एक बजे वह बिलासपुर से न्यू चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे न्यू चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पहुंचेंगी और वहां रात्रि ठहराव करेंगी।
विज्ञापन

अगले दिन 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे वह चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी। सुबह 5 बजे हवाई अड्डे पहुंचने के बाद 5:50 बजे इंडिगो की उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन की ओर से सांसद के दौरे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दौरा कार्यक्रम की प्रति पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारियों समेत संबंधित विभागों को भेजी गई है।इससे पहले 5 अक्तूबर को कंगना रणौत न्यू चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से मनाली पहुंची थीं। 6 अक्तूबर को उन्होंने कुल्लू में आंगन उत्सव में हिस्सा लिया। 7 अक्तूबर का कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे के कार्यक्रम पर निर्भर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed