{"_id":"580f62a14f1c1b994fbc26ac","slug":"kandror-bhrampukhar-road-work-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदरौर-ब्रह्मपुखर डबल लेन के कार्य पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदरौर-ब्रह्मपुखर डबल लेन के कार्य पर लगी रोक
गोपाल शर्मा/ अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)।
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 103 हमीरपुर-ब्रह्मपुखर के तहत आने वाले कंदरोर ब्रह्मपुखर मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य अब नहीं हो पाएगा। केंद्र से धर्मशाला शिमला फोरलेन की अधिसूचना जारी होने के कारण अब एनएच के विस्तारीकरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार अब उक्त मार्ग को एनएचएआई को सौंप दिया गया हैं। इस कारण रोड का विस्तारीकरण और डबल लेन बनाने के कार्य में रोक लग गई है। हालांकि अब राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडल ने हमीरपुर ने मंत्रालय से उक्त मार्ग को दुरुस्त करने की अनुमति मांगी हैं। ताकि आम लोगों के साथ यहां से गुजरने वाले सैलानियों को परेशानियों से दो चार न होना पड़े। खबर की पुष्टि राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता एचएल शर्मा ने की है।'
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग का डबल लेन बनाने के लिए टेंडर भी हो चुका था। यही नहीं भूमि अधिग्रहण कार्य को भी भू-अर्जन विभाग लोक निर्माण विभाग ने पूरा कर लिया था। भू-अर्जन अधिकारी लोक निर्माण विभाग बिलासपुर नायब तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि विभाग ने कंदरौर से लेकर ब्रह्मपुखर तक भू-अधिग्रहण की मौके पर भी कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन
गौर रहे है उक्त सड़क मार्ग में ब्रह्मपुखर से घयाणा तक करीब 1.5 किमी की सड़क में कई तीखे मोड़ हैं। इन स्थानों पर कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। इसको देखते हुए मार्ग को डबल लेन करने का फैसला लिया गया था। इससे लोगों में भी बेहतर मार्ग की उम्मीद बंधी थी। मगर अब फोरलेन की घोषणा के बाद इसका कार्य रुक गया है।
हालांकि संबंधित विभाग ने मंत्रालय को पत्र लिखकर सड़क के हालत सुधारने की अनुमति मांगी है। अगर अनुमति नहीं मिलती है तो लोगों को फिर से कई वर्षों तक सड़क के चौड़ा होने का इंतजार करना पड़ेगा।