{"_id":"62eabbdeba7aeb30371e2177","slug":"kalol-community-health-centre-upgraded-6-posts-created-bilaspur-news-sml4173040166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरोन्नत, छह पद होंगे सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरोन्नत, छह पद होंगे सृजित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। विधानसभा झंडूता में जुलाई के दौरे के दौरान की गई घोषणाओं को सरकार ने एक माह के अंदर ही अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। 5 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान की गई घोषणा की अधिसूचना जारी कर दी है।
बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लिए निर्णय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वी और कलोल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ इन स्वास्थ्य संस्थानों के प्रबंधन के लिए छह पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।
साथ ही जलशक्ति विभाग मंडल झंडूता के तहत तलाई में जलशक्ति विभाग का नया सब-डिविजन खोलने की मंजूरी दी गई। विभिन्न श्रेणियों के चार पदों को भी भरने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
तलाई में जलशक्ति विभाग का सब-डिविजन खुलने से क्षेत्र की एक दर्जन ग्राम पंचायतों के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों को इलाज करवाने के लिए भारी दिक्कतें आ रही थीं।
कलोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक ही इलाज करवाने की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही थी। उसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक जाता था।
मरीजों को झंडूता अस्पताल या अन्य अस्पतालों को जाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। ऐसा ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वी में लोगों के साथ हो रहा था। इन स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत कर लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। लोगों ने स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल का आभार जताया है।