{"_id":"64660a4003965c53c30bc24c","slug":"kabirpanthi-samaj-reform-sabha-will-celebrate-kabir-jayanti-in-kangra-this-year-bilaspur-news-c-19-1-156210-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबीरपंथी समाज सुधार सभा इस साल कांगड़ा में मनाएगी कबीर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबीरपंथी समाज सुधार सभा इस साल कांगड़ा में मनाएगी कबीर जयंती
विज्ञापन
- सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इस वर्ष कबीर प्रकट दिवस 4 जून को बैजनाथ कबीर मंदिर कांगड़ा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कबीर पंथ समाज सुधार सभा के राज्य अध्यक्ष भाग सिंह ने कहा कि इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
सीएम को आमंत्रित करने के लिए प्रदेश कबीर पंथ समाज सुधार सभा के नेतृत्व में समाज सुधार सभा का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से शिमला में मिला। आग्रह किया कि इस राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारें। कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर सहमति जताई। शिष्टमंडल द्वारा सीएम को एक मांग पत्र भी दिया गया। मुख्य मांग है की कि पिछले छह वर्ष से पिछली सरकार में कबीरपंथी कल्याण बोर्ड की बैठक नहीं हुई। कबीर पंथ समाज की मांगें ज्यों की त्यों रहीं। इसलिए इस बैठक को बुलाया जाए।
भाग सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से यह भी निवेदन किया गया कि गैर राजनीतिक सदस्यों की नियुक्ति कर कबीरपंथी कल्याण बोर्ड की बैठक बुलाई जाए और इस समाज की लंबित मांगों का समाधान किया जाए। शिष्टमंडल में विशेष रूप से प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के. डी. तनवर, युवा उपाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव देवराज शांडिल्य, कोषाध्यक्ष जगदीश भाटिया, प्रेस सचिव शांति स्वरूप, बलिराम पंडीर, रोशनी देवी ,रीना देवी, सुकरात भाटिया, ओमप्रकाश, दक्ष, विधि चंद के अलावा लगभग 100 सदस्य शामिल रहे।