{"_id":"6aa5a3698e15f12e4e0e2d4e","slug":"mala-devi-becomes-pta-president-of-jhandutta-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167567-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: माला देवी बनी झंडूता महाविद्यालय की पीटीए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: माला देवी बनी झंडूता महाविद्यालय की पीटीए अध्यक्ष
विज्ञापन
मीना देवी उपाध्यक्ष, डॉ. रेखा देवी को सौंपी सचिव की जिम्मेदारी
विद्यार्थियों के हित में मिलकर काम करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। पीटीए कार्यकारिणी के गठन का मुख्य उद्देश्य कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना एवं विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध करवाना है। बैठक में सर्वसम्मति से पीटीए की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में माला देवी को अध्यक्ष व मीना देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सचिव के रूप में डॉ. रेखा देवी, सह-सचिव के लिए मुल्क राज, कोषाध्यक्ष के लिए लेख राम, मुख्य सलाहकार के लिए राकेश कुमार को चुना गया। वहीं सदस्य के रूप में लता देवी और रेणु कुमारी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने और कॉलेज की प्रगति में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और नवगठित कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।